Paddy Publicationजहाँ विचारों को मिलता है पुस्तक का आकार

कवर व स्पाइन कैलकुलेटर: पेपरबैक कवर का सही नाप

किताब का आकार, पृष्ठ-संख्या और कागज़ चुनकर पेपरबैक के पूरे कवर का नाप निकालें: स्पाइन की मोटाई, ब्लीड सहित चौड़ाई-ऊँचाई, इंच, मिलीमीटर और 300 DPI पिक्सेल में।

सूत्र

स्पाइन = पृष्ठ-संख्या × प्रति-पृष्ठ मोटाई। KDP के मानक: सफ़ेद कागज़ 0.002252 इंच, क्रीम 0.0025 इंच, स्टैंडर्ड कलर 0.002252 इंच, प्रीमियम कलर 0.002347 इंच प्रति पृष्ठ।

पूरी चौड़ाई = ब्लीड + पिछला कवर + स्पाइन + अगला कवर + ब्लीड, जहाँ ब्लीड 0.125 इंच है। पूरी ऊँचाई = ऊँचाई + 2 × ब्लीड।

ये मानक KDP के हैं, जहाँ हिंदी पेपरबैक की सुविधा नहीं है। हिंदी पेपरबैक की प्रिंट-सेवा का कागज़ अलग हो सकता है। अंतिम फाइल से पहले संबंधित प्लेटफ़ॉर्म के कवर-टेम्पलेट से मिलान करें। आखिरी जाँच: अक्टूबर 2026।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ब्लीड क्या है?

छपाई के बाद किनारे काटे जाते हैं। ब्लीड वह अतिरिक्त हिस्सा है जो कटने के लिए छोड़ा जाता है, ताकि किनारे पर सफ़ेद पट्टी न रहे।

पृष्ठ-संख्या अभी पक्की नहीं है तो?

पहले शब्द से पृष्ठ अनुमान टूल से अंदाज़ा लें, लेकिन अंतिम कवर फॉर्मेटिंग पूरी होने के बाद ही बनाएँ।